Trending Now

Singrauli News: सिंगरौली शहर कांग्रेस की मासिक बैठक में अभियान और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर चर

Rama Posted on: 2026-10-17 11:03:00 Viewer: 25 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगरौली शहर कांग्रेस की मासिक बैठक में अभियान और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर चर Singrauli News: Preparations for campaigns and training camps discussed at the Singrauli City Congress monthly meeting

28 से 30 अक्टूबर तक होगा सेवा दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Singrauli News: सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की अक्टूबर माह की मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, बिलौजी में आयोजित की गई। बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के दूसरे चरण की तैयारियों और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और मंडलम अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान अभियान के अगले चरण को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सेवा दल सिंगरौली ग्रामीण के तत्वावधान में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की जानकारी भी दी गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इसके अलावा संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall