Trending Now

Sidhi News: 12 दिसंबर को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों का होगा निर

Rama Posted on: 2026-10-17 11:03:00 Viewer: 36 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: 12 दिसंबर को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत, 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों का होगा निर Sidhi News: The final National Lok Adalat of the year will be held on December 12; cheque bounce cases will be resolved on November 21.

लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान की तैयारियों को लेकर सीधी में न्यायिक अधिकारियों की बैठक

Sidhi News: सीधी। वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। वहीं, चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों के निराकरण के लिए 21 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीआर सेंटर सीधी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रयागलाल दिनकर की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक बाउंस के लंबित मामलों के निराकरण और ‘मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ के तहत संचालित ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों को लोक अदालत और मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत करने के लिए संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी करने तथा प्री-सिटिंग बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों के समन्वय से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिह्नित कर उनके निराकरण की प्रक्रिया पूरी करने पर भी चर्चा हुई।

मध्यस्थता से विवादों के समाधान पर चर्चा
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयागलाल दिनकर ने विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने तथा मामलों के निराकरण के लिए समय पर तैयारी करने को कहा।बैठक के दौरान मध्यस्थता जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें ‘मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान के तहत लंबित प्रकरणों के निराकरण और विवादों के वैकल्पिक समाधान को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। आमजन को मध्यस्थता के लाभों की जानकारी देने और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई।

न्यायिक अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक एवं जागरूकता शिविर में विशेष न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरु, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त न्यायाधीश राकेश जमरा एवं सतीशमणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मा, मुकेश कुमार शिवहरे, सरिता चौधरी, सोनू जैन, धीरज आर्य, अर्पिता त्रिपाठी, आकर्ष मिश्रा तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall