Trending Now

Singrauli News: बैगा परिवारों तक घर-घर पहुंचेगा इलाज, मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना

Rama Posted on: 2026-10-17 11:03:00 Viewer: 23 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: बैगा परिवारों तक घर-घर पहुंचेगा इलाज, मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना Singrauli News: Healthcare to reach the doorsteps of Baiga families; mobile medical unit dispatched

देवसर, चितरंगी और बैढ़न के दूरस्थ गांवों में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में रहने वाले बैगा जनजाति के परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना करने से पहले सीएमएचओ डॉ. ठाकुर ने उसमें उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, आवश्यक दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सामग्रियों का निरीक्षण किया। उन्होंने यूनिट के सुचारू संचालन तथा दूरस्थ गांवों में प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तीन क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी यूनिट
सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से देवसर, चितरंगी और बैढ़न क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे विशेष रूप से बैगा जनजाति के परिवारों सहित ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल के अंतर्गत संचालित यह यूनिट दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और मोबाइल मेडिकल यूनिट का स्टाफ मौजूद रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall