Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Singrauli News: World Environment Day 2026 observed at JP Nigri; pledge taken for environmental conservation.
Singrauli News: सिंगरौली। जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट एवं सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट, निगरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्लांट के (ओ एंड एम) हेड मयंक झालावड़िया ने वर्ष 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने एवं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
प्लांट प्रबंधन एवं एनवायरमेंट सेल द्वारा मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत 1 जून से 5 जून 2026 तक पर्यावरण जन-जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत प्लांट परिसर के प्रमुख स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता संबंधी बैनर लगाए गए। कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन के लिए प्रेरित करने हेतु ई-व्हीकल रैली तथा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर एंड आर कॉलोनी एवं कर्मचारियों के बीच एलईडी बल्बों का वितरण भी किया गया।
एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण जागरूकता विषय पर स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लांट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।