IIT KHadakpur: दादानपात्रबार में प्रस्तावित डीप-सी पोर्ट की तैयारी तेज, IIT खड़गपुर ने शुरू किया तकन
Rewa News: खराब मौसम ने रोकी विमानों की उड़ान, वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
Delhi News: हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं गंभीर अनियमित
Bharat Nepal News: भारत-नेपाल के बीच साउथ एशिया सैटेलाइट के
Bisleri says packaged water safe after FSSAI sanctions prosecution over unsafe sample
Singrauli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए आगे आए संगठन के सदस्य, ऑटो से पहुंचाया अस्पता
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में रखी धान की फसल के दाने अंकु
Singrauli News: गांव-गांव पहुंचेगी वित्तीय जागरूकता मोबाइल वैन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग और सरकार
Singrauli News: ईवीएम-वीवीपैट सत्यापन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी
Singrauli News: बारिश से फसल नुकसान की आशंका, राजस्व और कृषि विभाग मिलकर करेंगे सर्वे
Singrauli News: Unseasonal rain washes away farmers' hard work; paddy crops left in the fields begin to sprout.
जलभराव से सब्जियों की फसल पर भी संकट, सुनील कुमार जायसवाल ने सरकार से की संयुक्त सर्वे और उचित मुआवजे की मांग
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में पिछले 24 घंटे से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से जहां खड़ी सब्जियों की फसलों पर नुकसान का खतरा मंडरा रहा है, वहीं कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल भी बारिश में भीगकर खराब होने लगी है। लगातार नमी के कारण धान के दाने अंकुरित होने लगे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और खेती में लगी पूंजी पर संकट खड़ा हो गया है।
बारिश का सबसे अधिक असर उन किसानों पर पड़ा है, जिन्होंने धान की कटाई कर फसल खेतों में ही रखी थी। लगातार पानी और नमी के संपर्क में रहने से धान के दानों में अंकुरण शुरू हो गया है। ऐसी फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ उसके उचित मूल्य पर बिक्री की संभावना भी कम हो सकती है। किसानों के सामने अब भीगी हुई फसल को बचाने और उसे सुरक्षित रखने की चुनौती है।
सब्जियों की फसल पर भी मंडराया संकट
बेमौसम बारिश का असर केवल धान तक सीमित नहीं है। खेतों में जलभराव और लगातार नमी के कारण सब्जियों के पौधों के सड़ने तथा उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत पहले से ही लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तैयार फसल पर मौसम की मार पड़ने से आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
प्रभावित किसानों के लिए सर्वे और मुआवजे की मांग
सुनील कुमार जायसवाल ने प्रदेश सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खेतों में पहुंचकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के बीच किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।