IIT KHadakpur: दादानपात्रबार में प्रस्तावित डीप-सी पोर्ट की तैयारी तेज, IIT खड़गपुर ने शुरू किया तकन
Rewa News: खराब मौसम ने रोकी विमानों की उड़ान, वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
Delhi News: हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं गंभीर अनियमित
Bharat Nepal News: भारत-नेपाल के बीच साउथ एशिया सैटेलाइट के
Bisleri says packaged water safe after FSSAI sanctions prosecution over unsafe sample
Singrauli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए आगे आए संगठन के सदस्य, ऑटो से पहुंचाया अस्पता
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में रखी धान की फसल के दाने अंकु
Singrauli News: गांव-गांव पहुंचेगी वित्तीय जागरूकता मोबाइल वैन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग और सरकार
Singrauli News: ईवीएम-वीवीपैट सत्यापन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी
Singrauli News: बारिश से फसल नुकसान की आशंका, राजस्व और कृषि विभाग मिलकर करेंगे सर्वे
Singrauli News: Collector inspects EVM-VVPAT verification process; issues instructions to complete the procedure within the stipulated timeframe.
स्ट्रांग रूम में चल रही जांच की प्रगति का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
Singrauli News: सिंगरौली। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने स्ट्रांग रूम पहुंचकर सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सत्यापन की प्रक्रिया और अब तक किए गए कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मशीनों की जांच में निर्धारित प्रोटोकॉल और तकनीकी प्रक्रियाओं का पूरी सावधानी से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर प्रक्रिया में लापरवाही न हो और सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जाएं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सत्यापन निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने के साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना भी आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।