IIT KHadakpur: दादानपात्रबार में प्रस्तावित डीप-सी पोर्ट की तैयारी तेज, IIT खड़गपुर ने शुरू किया तकन
Rewa News: खराब मौसम ने रोकी विमानों की उड़ान, वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
Delhi News: हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं गंभीर अनियमित
Bharat Nepal News: भारत-नेपाल के बीच साउथ एशिया सैटेलाइट के
Bisleri says packaged water safe after FSSAI sanctions prosecution over unsafe sample
Singrauli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए आगे आए संगठन के सदस्य, ऑटो से पहुंचाया अस्पता
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में रखी धान की फसल के दाने अंकु
Singrauli News: गांव-गांव पहुंचेगी वित्तीय जागरूकता मोबाइल वैन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग और सरकार
Singrauli News: ईवीएम-वीवीपैट सत्यापन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी
Singrauli News: बारिश से फसल नुकसान की आशंका, राजस्व और कृषि विभाग मिलकर करेंगे सर्वे
IIT Kharagpur: Preparations for the proposed deep-sea port at Dadanpatrabar gain momentum; IIT Kharagpur begins technical survey.
समुद्र की गहराई मापने का काम शुरू, परियोजना के लिए करीब 1,700 एकड़ जमीन उपलब्ध
IIT KHadakpur: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दादानपात्रबार में प्रस्तावित गहरे समुद्र बंदरगाह (डीप-सी पोर्ट) के निर्माण की दिशा में गतिविधियां तेज हो गई हैं। परियोजना की संभावनाओं और तकनीकी पहलुओं का आकलन करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इसके तहत समुद्र की गहराई मापने सहित शुरुआती तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है।
दीघा-शंकरपुर विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धूमल प्रतीक अशोक के अनुसार, प्रस्तावित बंदरगाह के विकास की व्यवहार्यता का आकलन करने की जिम्मेदारी IIT खड़गपुर को सौंपी गई है। संस्थान की टीम ने समुद्र की गहराई मापने का प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर परियोजना की आगे की प्रक्रिया तय होगी।
ताजपुर की जगह दादानपात्रबार का चयन
इस बंदरगाह परियोजना के लिए पहले पूर्वी मेदिनीपुर के ताजपुर को चुना गया था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने यहां गहरे समुद्र वाला बंदरगाह विकसित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने ताजपुर की योजना रद्द कर दादानपात्रबार को नई जगह के रूप में चुना।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ताजपुर में पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं होने को फैसले की प्रमुख वजह बताया था। बताया जाता है कि जमीन की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के कारण परियोजना में शुरुआती रुचि दिखाने वाला एक औद्योगिक समूह भी पीछे हट गया था। इसके मुकाबले दादानपात्रबार में परियोजना के लिए करीब 1,700 एकड़ जमीन उपलब्ध होने का दावा राज्य सरकार ने किया है।
सर्वेक्षण के बाद आमंत्रित होंगी बोलियां
राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की प्रधान सचिव वंदना यादव ने सितंबर में संकेत दिया था कि सरकार जल्द ही प्रस्तावित बंदरगाह के लिए बोलियां आमंत्रित कर सकती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल तकनीकी सर्वेक्षण और प्रारंभिक आकलन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद बोली आमंत्रित करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।
रोजगार और औद्योगिक विकास की उम्मीद
प्रस्तावित बंदरगाह से करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना के पूरा होने पर पश्चिम बंगाल में समुद्री परिवहन, माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।