Trending Now

Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का

Rama Posted on: 2026-10-07 12:43:00 Viewer: 106 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का Singrauli News: Special camps at all polling stations from October 7 to 9; opportunity to add names to the voter list.

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक और नवमतदाता कर सकेंगे आवेदन, फॉर्म-6 के साथ घोषणा-पत्र की जरूरत नहीं

Singrauli News: सिंगरौली। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और पुनरीक्षण कार्य को आसान बनाने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार, 7 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में 8 और 9 अक्टूबर को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक और नवमतदाता मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सरल रखते हुए निर्धारित फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन की सुविधा दी है।

ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा Voter.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ किसी अलग घोषणा-पत्र को प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं है।

कलेक्टर ने पात्र नागरिकों से की अपील
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल ने जिले के सभी पात्र नागरिकों और नवमतदाताओं से 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने पात्र नागरिकों से समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मताधिकार के प्रयोग के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall