Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Singrauli News: Census 2027: Preparations for the second phase intensify; two-day training for district and charge-level officials begins.
कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को गणना प्रक्रिया, तकनीकी प्रणाली और मॉनिटरिंग की दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हुआ। शासन के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों, निर्धारित प्रक्रिया और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी देकर आगामी गणना कार्य को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करना है।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, अधिकारियों के दायित्व और गणना कार्य की निगरानी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों को जनगणना प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग के लिए निर्धारित तकनीकी प्रणाली, मोबाइल एप्लीकेशन, डाटा की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति की निगरानी और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
जिला से मैदानी स्तर तक समन्वय पर जोर
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया, ताकि जिला स्तर से लेकर चार्ज और मैदानी स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। अधिकारियों को जनगणना सामग्री के प्रबंधन, मैदानी स्तर पर कार्य की निगरानी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।
फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या गणना
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को गणना प्रक्रिया, प्रशासनिक दायित्व और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी देकर उन्हें आगामी कार्य के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा सहित जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।