Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Rain wreaks havoc in the district, rivers and drains overflow, normal life affected
पुलिया टूटी, सड़क जाम, सड़कों में भरा रहा बारिश का पानी, लोगों का आवागमन प्रभावित
Singrauli News: वैसे तो सावन में बारिश होती ही है लेकिन आज जिले में जिस तरह से बारिश ने अपना कहर बरपाया है वह सभी को सोचने पर मजबूर कर िदया है और झमाझम बारिश से जो कल रात से प्रारंभ हुई वह दोपहर बार तक जारी रही। बारिश का कहर ऐसे रहा मानो सभी अपना मकान, दुकान, खेत बचाने में लगे रहे। बारिश ने ऐसे कहर बरपाया मानो सभी दंग रहे गये। जिले भर के माड़ा, सरई, बरगवां, रजिमलान, छंदा, सरई, बहुआगांव व आसपास के पूरे क्षेत्र में बारिश का कहर आज टूटा। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से हुई बारिश से स्कूल जाने वाले बच्चे जहां स्कूल नहीं पहुंच पाये वहीं शिक्षक भी अपने तय समय न पहुंच पाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित रही। यहीं नहीं जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर खुटार-रजमिलान मार्ग के बीच पड़ने वाली पुलिया बारिश से लबालब हो गई। जिससे जो जहां था वहीं खड़ा होकर यह नजारा देखता रहा और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। जब तक बारिश होती रही पूरा मार्ग जाम रहा और लोग पुल के पास आकर अपने घर कि लौट जा रहे थे। बारिश के कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और खरीदी-बिक्री के लिए आने-जाने वाले आमजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन पर रोक लगाई। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को समझाइश देते नजर आए कि जलस्तर कम होने तक पुल पार न करें। करीब दो घंटे बाद जब पानी का बहाव कम हुआ, तब जाकर आवाजाही बहाल हो सकी।