Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: Painting and poster competition held at Sasan Power as part of World Environment Day week.
Singrauli News: सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह-2026 के अवसर पर सासन पावर लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जून 2026 को सासन पावर टाउनशिप स्थित स्टेडियम पवेलियन में कर्मचारियों के बच्चों के लिए ड्राइंग कम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सासन पावर स्टेशन तथा मोहर एवं मोहर अमलोरी ओपनकास्ट माइंस के कर्मचारियों के लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की आयु और शैक्षणिक स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को तीन वर्गों—कक्षा 1 से 4, कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 से 10—में विभाजित किया गया था, जिससे सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर मिल सके।
प्रतिभागी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों और कल्पनाशीलता से सजे चित्रों एवं प्रभावशाली पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित : जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” को जीवंत रूप दिया। उनकी कलाकृतियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में सासन पावर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में जितेंद्र प्रसाद (हेड एवं अतिरिक्त उपाध्यक्ष-पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा), संजीव सिन्हा (हेड एवं अतिरिक्त उपाध्यक्ष-डैगलाइन ओ एंड एम), अनुराग केशरी (हेड एवं अतिरिक्त उपाध्यक्ष-प्रोक्योरमेंट एवं कॉन्ट्रैक्ट्स), लाल प्रकाश सिंह (महाप्रबंधक-सुरक्षा), गुंजन केशरी तथा अभिषेक गोस्वामी (वरिष्ठ प्रबंधक-पर्यावरण) शामिल रहे।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों में प्रदर्शित मौलिकता, रचनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण के संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपने चित्रों और पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। यह न केवल उनकी रचनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता को भी प्रदर्शित करता है।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण-अनुकूल एवं संरक्षण आधारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को प्रकृति संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश भी दिया गया।