IIT KHadakpur: दादानपात्रबार में प्रस्तावित डीप-सी पोर्ट की तैयारी तेज, IIT खड़गपुर ने शुरू किया तकन
Rewa News: खराब मौसम ने रोकी विमानों की उड़ान, वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
Delhi News: हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं गंभीर अनियमित
Bharat Nepal News: भारत-नेपाल के बीच साउथ एशिया सैटेलाइट के
Bisleri says packaged water safe after FSSAI sanctions prosecution over unsafe sample
Singrauli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए आगे आए संगठन के सदस्य, ऑटो से पहुंचाया अस्पता
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में रखी धान की फसल के दाने अंकु
Singrauli News: गांव-गांव पहुंचेगी वित्तीय जागरूकता मोबाइल वैन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग और सरकार
Singrauli News: ईवीएम-वीवीपैट सत्यापन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी
Singrauli News: बारिश से फसल नुकसान की आशंका, राजस्व और कृषि विभाग मिलकर करेंगे सर्वे
Singrauli News: NTPC Vindhyachal's initiative to promote women's health and sporting talent.
शासकीय कन्या महाविद्यालय वैढ़न में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को सेनेटरी पैड और खेल सामग्री का वितरण
Singrauli News: सिंगरौली। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सामाजिक विकास की दिशा में कार्यरत एनटीपीसी विंध्याचल ने शासकीय कन्या महाविद्यालय, वैढ़न में छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं युवा छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना तथा इस विषय से जुड़े सामाजिक संकोच और भ्रांतियों को दूर करना था।
कार्यक्रम में एनटीपीसी अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मयूराक्षी भराली एवं उनकी टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े मिथकों एवं झिझक को दूर कर वैज्ञानिक सोच अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी खुलकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यावहारिक तरीके से समाधान किया।
छात्राओं को वितरित किए गए सेनेटरी पैड
जागरूकता सत्र के समापन पर छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। चिकित्सकीय टीम ने सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
खेल सुविधाओं का भी मिला लाभ
महिला स्वास्थ्य के साथ-साथ छात्राओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी विंध्याचल ने महाविद्यालय को बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन नेट भी उपलब्ध कराए। इससे छात्राओं को नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
सीएसआर के माध्यम से समाज विकास की निरंतर पहल
एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की हैं। संस्था का मानना है कि महिला स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला हैं।