Singrauli News: तमिलनाडु से चार दिन बाद गांव पहुंचा राकेश का शव, बेटे को देख बिलख उठा परिवार
Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक
Singrauli News: शेरवा पंचायत में ₹1.16 लाख के भुगतान पर सवाल, फर्जी बिल के आरोपों की जांच की मांग
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण और बटालियन का इंतजार, घोषणाओं पर अमल कब?
Singrauli News: अमिलिया कोल माइंस में विस्थापितों का प्रदर्शन, 270 परिवारों को लाभ नहीं मिलने का आरो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास पर कार्यशाला आयोजित
"Gyanesh Kumar should resign”: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’, एसआईआर के विरोध में दिल्ली में वाम दलों
Sidhi News: सीधी लोकसभा क्षेत्र के 8 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई लेवल प्लेटफॉर्म, रेल मंत्री ने दी
Singrauli News: NCL Technical Director Sanjay Kumar Mishra inspected the Khadia project.
खदान संचालन, सुरक्षा और पर्यावरणीय व्यवस्थाओं की समीक्षा, कार्यस्थल पर एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) संजय कुमार मिश्रा ने खड़िया परियोजना का दौरा कर संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरणीय गतिविधियों और परियोजना की उपलब्धियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और प्रत्येक चरण में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया।
दौरे के दौरान निदेशक ने परियोजना के आईसीसी कंट्रोल रूम, खदान संचालन, कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) और नई आरएलएस का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से परियोजना की कार्यप्रगति और संचालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र महाप्रबंधक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) के तकनीकी सचिव तथा एनसीएल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद संजय कुमार मिश्रा ने बलिया नाला में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (सिविल) ने उन्हें कार्य की प्रगति और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। निदेशक ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने और व्यवस्थित तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।