Singrauli News: वार्ड क्रमांक 38 में 20.44 लाख रुपये की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क

Rama Posted on: 2026-11-02 11:24:00 Viewer: 32 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: वार्ड क्रमांक 38 में 20.44 लाख रुपये की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क Singrauli News: Interlocking road to be constructed in Ward No. 38 at a cost of Rs 20.44 lakh

तुलसी-ढोटी में डीह बाबा प्रांगण सहित अन्य स्थलों पर निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Singrauli News: सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में सोमवार को 20.44 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। डीह बाबा प्रांगण सहित वार्ड के अन्य स्थलों पर होने वाले इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

यह विकास कार्य वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल बैस की पहल एवं प्रयासों से प्रारंभ हो रहा है। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा। पार्षद द्वारा वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जगसेन वैश्य, दिवाकर वैश्य, योगेन्द्र कुमार वैश्य, आनंद शाह, सभापति वैश्य, पहलाद वैश्य, शंकर प्रसाद रजक सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall