Railway New Vacancy 2026: रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, 5 नवंबर से आवेदन शुरू हो जा
हाई कोर्ट में चौकीदार पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; 21 नवंबर तक फॉर्म भर सकते है
UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपी में जूनियर इंजीनियर के 1156 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट है
Rajasthan VDO Vacancy 2026: बड़ी खबर! राजस्थान में वीडीओ के 4000 पदों पर होगी भर्ती
Adityanath calls Deepotsav a symbol of social unity
Kashi Vishwanath temple to remain open on Dhanteras, Diwali
Home Minister Amit Shah speaks to Andhra CM over Cyclone Murasu impact, assures all possible assista
Piyush Goyal Chairs Roundtable to Strengthen India’s Biopharma Startup Ecosystem
“Huge honour for India,” says Rijiju as Bhutan dedicates Stupa 76 to PM Modi
Cyclone Murasu: Heavy rain lashes TN; schools in Cuddalore closed
Singrauli News: Six NTPC-Vindhyachal employees retire; given an affectionate farewell at a ceremony
महाप्रबंधक एम. सुरेश ने कर्मचारियों की दीर्घ सेवाओं को सराहा, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 31 अक्टूबर 2026 को अपनी दीर्घकालीन सेवाएं पूर्ण करने वाले छह कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। उमंग भवन सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उमंग भवन परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। परियोजना की विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भी कर्मचारियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एम. सुरेश ने कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। संस्थान उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगा। विभागाध्यक्षों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान सभी छह कर्मचारियों को महाप्रबंधक एम. सुरेश एवं अन्य महाप्रबंधकों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही एनटीपीसी में उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में पावन कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक (रसायन), बीरबल टोप्पो, अभियंता एसएलपीएस (प्रचालन), बाबूजी शर्मा, अधिकारी एसएलपीएस (स्टोर), रमेश कुमार समुंदरे, उप अधिकारी (चिकित्सा), जाकिर हुसैन, प्रचालक एसएलपीएस (स्टोर) एवं हरी प्रसाद चमार, प्रचालक (फ्यूल हैंडलिंग) शामिल रहे।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी एनटीपीसी के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दी है और संस्थान के साथ बिताया गया समय उनके जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा रहेगा। उन्होंने अपने सहकर्मियों से मिले सहयोग एवं स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) पूर्णिमा चतुर्वेदी ने किया।