IIT KHadakpur: दादानपात्रबार में प्रस्तावित डीप-सी पोर्ट की तैयारी तेज, IIT खड़गपुर ने शुरू किया तकन
Rewa News: खराब मौसम ने रोकी विमानों की उड़ान, वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
Delhi News: हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं गंभीर अनियमित
Bharat Nepal News: भारत-नेपाल के बीच साउथ एशिया सैटेलाइट के
Bisleri says packaged water safe after FSSAI sanctions prosecution over unsafe sample
Singrauli News: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए आगे आए संगठन के सदस्य, ऑटो से पहुंचाया अस्पता
Singrauli News: बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में रखी धान की फसल के दाने अंकु
Singrauli News: गांव-गांव पहुंचेगी वित्तीय जागरूकता मोबाइल वैन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग और सरकार
Singrauli News: ईवीएम-वीवीपैट सत्यापन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी
Singrauli News: बारिश से फसल नुकसान की आशंका, राजस्व और कृषि विभाग मिलकर करेंगे सर्वे
Singrauli News: El Congreso rinde homenaje a Rajiv Gandhi en el día de su martirio, los líderes recuerdan sus contribuciones.
माजन मोड़ स्थित राजीव चौक पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन
Singrauli News: सिंगरौली। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी के शहीद दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा माजन मोड़ स्थित राजीव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत में संचार क्रांति की मजबूत नींव रखी गई, जिससे सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र में देश को नई पहचान मिली।
नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने जैसा ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसके साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रेनू शाह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि तकनीक और संचार क्षेत्र में उनकी सोच का लाभ आज पूरा देश उठा रहा है।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राम अशोक शर्मा, अरविंद सिंह चंदेल, सुरेश दुबे, रुपेश चंद्र पांडे, राम शिरोमणि शाहवाल, विजय सिंह, अशोक शाह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, अमित द्विवेदी, बीएन त्रिपाठी, विपिन सिंह, रामसागर साह, रामकृपाल शाह, अनिल वैश्य, हरिकमल वैश्य, रामगोपाल पाल, विवेक सिंह बघेल, सुदामा साकेत, सुरेंद्र साकेत, अरविंद दुबे, शाहिद खान रिंकू, पंकज पांडे, केपी सिंह, विद्यापति शाह, अखिलेश शाह, मुकेश शर्मा, उग्रसेन शर्मा, अशोक कुशवाहा, राम पुकार शाह, रामसकल शर्मा, अखिलेश पांडे, सत्य प्रकाश सिंह, अवनीश दुबे, रामदयाल शाह, सुदामा कुशवाहा, उसेद हसन सिद्दीकी, शरतेन्दु पाठक, संजय सोनी, सीमा भारती, अभिजीत द्विवेदी, दीपक दुबे, संजय शर्मा, राणा प्रताप सिंह और रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।