Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: District President honors MP on completion of two years of parliamentary tenure.
Singrauli News: सिंगरौली। संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अंगवस्त्र भेंट कर सांसद का सम्मान किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
सांसद कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें सांसद के समक्ष रखीं। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांसद का अब तक का कार्यकाल विकास, जनसंपर्क और जनसेवा की दृष्टि से उल्लेखनीय रहा है। इस अवधि में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद के नेतृत्व में आने वाले समय में भी संसदीय क्षेत्र को अनेक विकासपरक परियोजनाओं और सौगातों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा निरंतर जनसंपर्क और जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।
जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ पांडेय, मधु झा, राजकुमार दुबे, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडेय, कार्यालय अधीक्षक आलोक शर्मा, संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।