Singrauli News: खटकी नाला में 100 बोरियों से किया गया बोरी बंधान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान
Sidhi news: एसपी ने भुइमाड़ थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रागार में हथियारों का भौतिक सत्यापन
IND A vs UAE : वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत-ए को दिलाई धमाकेदार जी
Singrauli News: बरगवां हाईवे पर पुलिस चेकिंग के बीच रुके देवसर विधायक, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक न
Singrauli News: मलेरिया कार्यालय में चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध; शिकायत के सात दिन बाद भी कार्रवाई
Panjab News: पंजाब में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी, किसान-पंथक संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा
Singrauli News: UPSC चयन सूची में सिंगरौली के विद्या राज शाह का कमाल, देशभर में 17वां स्थान
Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: Collector expresses outrage over the poor state of cleanliness at the hospital; issues a stern warning to the Civil Surgeon.
एक सप्ताह में सुधार का अल्टीमेटम, ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर मरीजों ने जताई नाराजगी
Singrauli News: सिंगरौली। जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सख्त नाराजगी जताई। गुरुवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और कॉमन एरिया में गंदगी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि को फटकार लगाई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए, अन्यथा इसकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने और निर्धारित समय में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर ठेका समाप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक सप्ताह की समय-सीमा तय करते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक बनाने को कहा।
दीपावली को देखते हुए बर्न यूनिट का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर बर्न यूनिट की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यूनिट में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन पहले से उपलब्ध रखे जाएं, ताकि पटाखों से जलने की घटनाओं में पीड़ितों को तत्काल उपचार मिल सके। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन को तैयार रहने को कहा गया।
वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए नए टेंडर के निर्देश
अस्पताल में वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का मुद्दा भी निरीक्षण के दौरान सामने आया। संबंधित सेवाओं के अनुबंध की अवधि समाप्त होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने जल्द नया टेंडर जारी कर आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य अस्पताल में कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है।
ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर मरीजों ने की शिकायत
निरीक्षण के दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों ने कलेक्टर को बताया कि कई बार चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपलब्ध नहीं रहते। इसके कारण मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। मरीजों की शिकायतों के बाद अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अब अस्पताल प्रबंधन के सामने कलेक्टर द्वारा निर्धारित एक सप्ताह की समय-सीमा में सफाई व्यवस्था सुधारने और चिकित्सकीय सेवाओं को सुचारु बनाने की चुनौती है।