Singrauli News: तमिलनाडु से चार दिन बाद गांव पहुंचा राकेश का शव, बेटे को देख बिलख उठा परिवार
Sidhi News: भंवरसेन घाटी में पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
Sidhi News: गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें, वाहनों की आवाजाही पर रोक
Singrauli News: शेरवा पंचायत में ₹1.16 लाख के भुगतान पर सवाल, फर्जी बिल के आरोपों की जांच की मांग
Singrauli News: बैगा विकास प्राधिकरण और बटालियन का इंतजार, घोषणाओं पर अमल कब?
Singrauli News: अमिलिया कोल माइंस में विस्थापितों का प्रदर्शन, 270 परिवारों को लाभ नहीं मिलने का आरो
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया स
Singrauli News: एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास पर कार्यशाला आयोजित
"Gyanesh Kumar should resign”: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’, एसआईआर के विरोध में दिल्ली में वाम दलों
Sidhi News: सीधी लोकसभा क्षेत्र के 8 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई लेवल प्लेटफॉर्म, रेल मंत्री ने दी
Singrauli News: Action taken against illicit Mahua liquor in Bandhaura; 5 accused apprehended
पांच अलग-अलग स्थानों से 34 लीटर शराब जब्त, माड़ा पुलिस की दो टीमों ने की कार्रवाई
Singrauli News: सिंगरौली। बंधौरा चौकी क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानों से कुल 34 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 5,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को चौकी बंधौरा में मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर देशी महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और पांच आरोपियों को पकड़ा।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिंगरौली अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप नामदेव, सहायक उप निरीक्षक राजवर्धन सिंह परिहार, पंकज सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह और मनीष शुक्ला तथा आरक्षक दिलीप धाकड़ की भूमिका रही।