Mp News: भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पहला चरण तैयार, 19 नवंबर को होगा शुभारंभ
Mp News: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव, 1 से 3 नवंबर तक होंगे आयोजन
Singrauli News: कटनी-सिंगरौली रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले किसानों ने रखीं आठ मांगें
Sidhi News: सीधी में यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन की मौत, पांच साल की बच्ची
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में सीआईआई–आईटीसी
Singrauli News: कांग्रेस सेवादल के संभागीय प्रशिक्षण शिविर का समापन,
Sidhi News: जमोड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते टाटा 407 को पकड़ा, चालक और वाहन स्वामी पर मामला दर्
Singrauli News: माड़ा-परसौना मार्ग पर सीमेंट लोड बल्कर पलटा, 33 केवी बिजली पोल क्षतिग्रस्त
Singrauli News: सीधी-सिंगरौली हाईवे पर गड्ढे बने हादसों की वजह, टमाटर से लदा 407 पलटा
Sidhi News: दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों से नमूने लिए
Sidhi News: Jamodi police intercepted a Tata 407 vehicle transporting illegal sand; a case has been registered against the driver and the vehicle owner.
ट्रांसपोर्ट नगर के पास घेराबंदी कर की कार्रवाई, वाहन से रेत के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले
Sidhi News: सीधी। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमोड़ी पुलिस ने रेत से लोड टाटा 407 वाहन जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा खान एवं खनिज अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को थाना जमोड़ी में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीले रंग के टाटा 407 वाहन में अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर जमोड़ी सेंगरान स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का वाहन वहां पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन में रेत लोड मिली।
पुलिस ने चालक से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अनुपम तिवारी (29), पिता आचरण प्रसाद तिवारी, निवासी भेलकी, थाना जमोड़ी, जिला सीधी बताया। पुलिस ने वाहन क्रमांक MP 53 ZE 3136 को रेत सहित जब्त कर थाने लाया।
मामले में वाहन चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) तथा खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक नीरज और आरक्षक अभिषेक सिंह की भूमिका रही। सीधी पुलिस ने अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।