Trending Now

Sidhi News: सीधी में यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन की मौत, पांच साल की बच्ची

Rama Posted on: 2026-10-30 15:10:00 Viewer: 54 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: सीधी में यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन की मौत, पांच साल की बच्ची Sidhi News: Head-on collision between a passenger bus and a car in Sidhi; three people, including a woman, killed, and a five-year-old girl critically injured.

अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे; तीसरे मृतक की पहचान नहीं

Sidhi News: सीधी। जिले में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई।

चुरहट पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में मैहर जिले के देवरा निवासी अनिल तिवारी (35) और मनोरमा तिवारी (30) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, घायल बच्ची की पहचान रानी तिवारी (5) के रूप में हुई है।

कार में खून से लथपथ रो रही थी बच्ची
प्रत्यक्षदर्शी कुआं निवासी विनय मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद तीन लोगों के शव सड़क पर पड़े थे। कार के अंदर खून से लथपथ बच्ची रो रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने बच्ची को कार से बाहर निकाला।

टक्कर से कार के उड़े परखच्चे
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस का अगला हिस्सा भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक के शव को कपड़े से ढक दिया। चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थीं तथा काफी खून बह गया था। घायल बच्ची की हालत भी गंभीर बताई गई है। उसका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall