Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
Sidhi News: Administration conducts raids on sweet shops ahead of Diwali; samples collected from four establishments.
पैकिंग और लेबलिंग में मिली अनियमितता पर खाद्य सामग्री जब्त, फूड सेफ्टी वैन के साथ संयुक्त टीम ने की जांच
Sidhi News: सीधी। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ा दी है। गुरुवार को जिला प्रशासन, राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के चार प्रमुख मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिक्सचर नमकीन, मोहनभोग, पेड़ा और छेना बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, पैकिंग और लेबलिंग में अनियमितता मिलने पर संबंधित खाद्य सामग्री जब्त की गई।
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर स्वर्णा दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे, नायब तहसीलदार परमसुख बंसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी और सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने फूड सेफ्टी वैन के साथ कार्रवाई की। टीम ने न्यू बस स्टैंड तिराहा स्थित अवध स्वीट्स, प्रेम स्वीट्स, जय श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार और श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया।
पैकेट पर तारीख और लाइसेंस नंबर नहीं, सामग्री जब्त
निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य सामग्री के पैकेट पर निर्माण तिथि, अवसान तिथि और लाइसेंस नंबर अंकित नहीं पाए गए। इसके अलावा पैकिंग में भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। इस पर टीम ने संबंधित खाद्य सामग्री जब्त कर प्रतिष्ठान संचालकों को उचित रखरखाव, पैकिंग और लेबलिंग के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी जमोड़ी केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर उसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गए चारों नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें
सीएमएचओ ने उपभोक्ताओं से अपील की कि पैकेटबंद खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, अवसान तिथि, लाइसेंस नंबर और अन्य जरूरी विवरण अवश्य जांचें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दें।