Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
Singrauli News: MLA Ramniwas Shah administers the pledge of unity on National Unity Day
राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने दौड़ में लिया हिस्सा
Singrauli News: सिंगरौली। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। दौड़ में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह और पार्षद सीमा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव और एकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, देश के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान और आंतरिक सुरक्षा के प्रति उनके विचारों का स्मरण किया गया।
‘रन फॉर यूनिटी’ के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।