Trending Now

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Rama Posted on: 2026-10-31 15:14:00 Viewer: 70 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी AFMS Medical Officer Vacancy 2026: Notification released for recruitment to SSC Medical Officer posts

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस AFMS की ओर से एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एएफएमएस में बतौर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन 09 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 18 नवंबर, 2026 तक मौका दिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर के कुल 120 पदों पर चयन होगा। इसमें 90 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई
एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 के आधार पर 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। अर्थात जिन उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी, 1997 को या उसके बाद हुआ हो, वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in विजिट करनी होगी।

वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद AFMS Medical Officer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall