Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
Singrauli News: Participants showcase their talent at the district-level youth festival; winners across five categories are awarded.
लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने लिया हिस्सा
Singrauli News: सिंगरौली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली के तत्वावधान में 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बैढ़न में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने पांच सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं की थीम नशा मुक्ति, युवा और विकसित भारत पर आधारित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 29 रामनरेश शाह, गोल्डी सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. इभारा नी पठानिया और डॉ. चंद्रप्रभा वर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पांच विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, नाटक-नुक्कड़, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति, युवा शक्ति और विकसित भारत जैसे विषयों पर विचार एवं संदेश प्रस्तुत किए।
विभिन्न विधाओं में ये रहे विजेता
समूह लोकनृत्य: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवसर के शैला ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवसर की दूसरी टीम द्वितीय स्थान पर रही।
समूह लोकगीत: शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न ने प्रथम, शासकीय कन्या विद्यालय देवसर ने द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नाटक-नुक्कड़: शासकीय सांदीपनि विद्यालय हिर्रवाह ने प्रथम, शासकीय महाविद्यालय बैढ़न ने द्वितीय और शासकीय महाविद्यालय देवसर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
चित्रकला: शासकीय महाविद्यालय बैढ़न की फिजा कुमारी प्रथम, डीपीएस स्कूल विंध्यनगर के अभ्युदय सिंह द्वितीय और शासकीय महाविद्यालय बैढ़न के शिवम पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
कविता लेखन: शासकीय महाविद्यालय बैढ़न की प्रतिभा गुप्ता ने प्रथम, इसी महाविद्यालय के शुभम पाण्डेय ने द्वितीय और चितरंगी के शिवपूजन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में वितरित किए गए पुरस्कार
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार और प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले विशेषज्ञों को भी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. अमित कुमार झा, डॉ. अनिल प्रकाश गौतम, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह बैस, डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी, डॉ. महेंद्र केवट, सुनील पाण्डेय, डॉ. सपन राज, डॉ. मेघा दहायत, डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद पाण्डेय, डॉ. अजीत कुमार राय, डॉ. रामराज सिंह, डॉ. मीनाक्षी पाण्डेय, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार शाह और डॉ. इरफान खान सहित अन्य निर्णायक शामिल रहे।
आयोजन में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम का संचालन सुखचैन शुक्ला और डॉ. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया। आयोजन में प्रियंक तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, मनीष बैस, अकरम खान, शुभम पाण्डेय और राज साकेत ने सहयोग दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के चितरंगी ब्लॉक समन्वयक जगदीश सिंह, देवसर ब्लॉक समन्वयक सुनीता मिश्रा और बैढ़न ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा भी आयोजन में शामिल रहे।
समूह लोकगीत के परिणाम को लेकर विवाद
समूह लोकगीत प्रतियोगिता के परिणाम को लेकर शासकीय कन्या विद्यालय देवसर और शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न के बीच विवाद की स्थिति भी सामने आई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निर्णायक सुनील कुमार पाण्डेय के निर्णय में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न को प्रथम और शासकीय कन्या विद्यालय देवसर को द्वितीय स्थान दिया गया। इस परिणाम को लेकर विवाद की बात कही गई है।