Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
Singrauli News: Jurisdictions of 11 Patwaris in Sarai Tehsil changed; orders for new postings issued.
एसडीएम देवसर सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने जारी किया आदेश, कई पटवारियों को अतिरिक्त हल्कों की जिम्मेदारी भी सौंपी
Singrauli News: सिंगरौली। सरई तहसील में राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पटवारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवसर सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने 30 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के तहत तहसील सरई में पदस्थ 11 पटवारियों की नई पदस्थापना निर्धारित की गई है। इसके साथ ही कुछ पटवारियों को अतिरिक्त हल्कों का प्रभार भी सौंपा गया है।
तहसीलदार सरई द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर किए गए इस फेरबदल में आकाश द्विवेदी को झारा से नौढ़िया, अशोक द्विवेदी को पुरैल से घोघरा, सौरभ तिवारी को महरेल से पुरैल और बंशलोपाल पानिका को डोंगरी से महरेल हल्के में पदस्थ किया गया है।
वहीं, प्रताप बैरे को झलरी और दिनेश साहू को निगरी हल्के में यथावत रखते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कुमार गुप्ता सरई, चित्रभान सिंह छमरछ और विपिन त्रिपाठी पिपरी हल्के में यथावत रहेंगे। आदेश में अन्य पटवारियों के प्रभार और अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
एसडीएम द्वारा जारी आदेश में संबंधित पटवारियों को वर्तमान और नवीन प्रभार का विधिवत आदान-प्रदान करने तथा कार्यालय में प्रभार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नवीन हल्कों का प्रभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना भी अनिवार्य किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य हल्कों की जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण कर राजस्व संबंधी कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। इससे तहसील क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।