Trending Now

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Rama Posted on: 2026-10-30 13:46:00 Viewer: 80 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट नजदीक RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: The application deadline for the RRB NTPC graduate-level recruitment is approaching.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पदों में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है और रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, उम्मीदवारों के पास इन पदों पर आवेदन करने का 06 नवंबर तक मौका है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये कुल 3548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए कुल 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए कुल 2750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 300 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए कुल 371 पद आरक्षित किए गए हैं।

आयु-सीमा
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जैसे एसएससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

परीक्षा का स्वरूप
सीबीटी-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को सीबीटी-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीबीटी-2 परीक्षा 120 अंकों के लिए संचालित होगी। दोनों ही परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall