Mp News: भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पहला चरण तैयार, 19 नवंबर को होगा शुभारंभ
Mp News: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव, 1 से 3 नवंबर तक होंगे आयोजन
Singrauli News: कटनी-सिंगरौली रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले किसानों ने रखीं आठ मांगें
Sidhi News: सीधी में यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन की मौत, पांच साल की बच्ची
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में सीआईआई–आईटीसी
Singrauli News: कांग्रेस सेवादल के संभागीय प्रशिक्षण शिविर का समापन,
Sidhi News: जमोड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते टाटा 407 को पकड़ा, चालक और वाहन स्वामी पर मामला दर्
Singrauli News: माड़ा-परसौना मार्ग पर सीमेंट लोड बल्कर पलटा, 33 केवी बिजली पोल क्षतिग्रस्त
Singrauli News: सीधी-सिंगरौली हाईवे पर गड्ढे बने हादसों की वजह, टमाटर से लदा 407 पलटा
Sidhi News: दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों से नमूने लिए
MP News: Three-day state festival to mark Madhya Pradesh's 71st Foundation Day; events to be held from November 1 to 3.
सीएम लाल परेड ग्राउंड में करेंगे शुभारंभ, कृषि प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का होगा आयोजन
Mp News: भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय राज्योत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे। वहीं, शाम 6:30 बजे उनके मुख्य आतिथ्य में मुख्य सांस्कृतिक संध्या और समारोह का शुभारंभ होगा।
मुख्यमंत्री राज्योत्सव के मंच से प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देंगे। साथ ही जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों की रूपरेखा साझा करेंगे।
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश की सात दशकों की गौरवशाली विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है।
लोक एवं जनजातीय प्रस्तुतियों के साथ सजेगी सांस्कृतिक संध्या
तीन दिवसीय राज्योत्सव में प्रतिदिन सुगम संगीत, लोक एवं जनजातीय प्रस्तुतियां और वाद्यवृंद की प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी, हस्तशिल्प एवं विकास प्रदर्शनियां और पारंपरिक व्यंजनों का मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कला और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।