Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
Singrauli News: Potholes on the Sidhi-Singrauli highway become a cause of accidents; a 407 truck loaded with tomatoes overturns.
जियावन डाड़ के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा, चालक घायल; सड़क पर बिखरा टमाटर
Singrauli News: सिंगरौली/देवसर। सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति और सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देवसर क्षेत्र के जियावन डाड़ के पास टमाटर से लदा एक 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को सामान्य चोटें आईं, जबकि वाहन में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए। इससे माल को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक MP 66 G 1714 छिंदवाड़ा से टमाटर लेकर आ रहा था। जियावन डाड़ के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण वाहन उछल गया और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर टमाटर बिखरने से माल को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत का काम अधूरा है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार?
सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की बदहाली और अधूरे निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और अधूरे निर्माण कार्य को गति दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।