Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
MP News: First phase of Bhopal's international sports complex is ready; inauguration to take place on November 19
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का भी करेंगे उद्घाटन
Mp News: भोपाल। राजधानी भोपाल में तैयार हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 नवंबर को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के शुभारंभ के साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के लिए खेल अधोसंरचना, खिलाड़ियों के ठहरने, परिवहन, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों की डाइट, आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। खिलाड़ियों के ठहरने और परिवहन की व्यवस्थाओं की निगरानी खेल एवं युवा कल्याण विभाग करेगा।
भोपाल में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन
मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह पहला अंतर्राष्ट्रीय आयोजन होगा। इसलिए सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट स्तर की होनी चाहिए, ताकि मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना और आतिथ्य की बेहतर छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सके। करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके प्रथम चरण का उद्घाटन महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ किया जाएगा।
3 नवंबर को आएगा हॉकी इंडिया का प्रतिनिधिमंडल
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की तैयारियों के तहत 3 नवंबर को हॉकी इंडिया का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचेगा। इस दौरान आयोजन से संबंधित एमओयू की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसी दिन चैंपियनशिप के लोगो का भी अनावरण किया जाएगा।