Trending Now

Railway Bharti 2026: साउदर्न रेलवे में 10वीं-ITI उत्तीर्ण युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Rama Posted on: 2026-09-01 12:08:00 Viewer: 86 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Railway Bharti 2026: साउदर्न रेलवे में 10वीं-ITI उत्तीर्ण युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका Railway Recruitment 2026: A golden opportunity for youth who have passed the 10th grade and ITI to secure a job with Southern Railway.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। दक्षिण रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 4471 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट किये जा चुके हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए साउदर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

दसवीं और ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का ट्रेड/ पद के अनुसार 10th/ 12th/ ITI उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 22/ 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में चयन के लिए परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके केवल दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। डीवी में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती में फ्रेशर उम्मीदवारों के चयनित होने पर 8200 रुपये प्रतिमाह, फ्रेशर 12th पास को 9600 रुपये प्रतिमाह और एक्स-आईटीआई को 9600 से प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स
रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर एक्ट अप्रेंटिस 2026-27 पर क्लिक करें।
नए पेज पर पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
पंजीकरण होने के बाद Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall