Singrauli News: जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच विधाओं के विजेताओं को
India Clinches 20 Medals at World Armwrestling Championships in New Delhi
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली सतर्कता जागरूकता रैली
Singrauli News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ
Singrauli News: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धां
Singrauli News: सरई तहसील में 11 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई पदस्थापना के आदेश जारी
AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली है भर्ती
Singrauli News: सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर बच्चों से धुलवाई जा रही जूठी थालियां
Himachal Pradesh News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे समेत पांच की मौत
Railway New Vacancy 2026: Applications to fill 2,008 vacant posts will begin on October 23.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में एक और बंपर भर्ती का एलान किया गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों का एलान कर दिया गया है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 तय की गई है।
केवल 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर भरा जा सकता है। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Railway Apprentice Vacancy 2026 Notification PDF
बिना परीक्षा इंटरव्यू के होगा भर्ती के लिए चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में भाग नहीं लेना होगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करके मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में दर्ज होगा उन्हें केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।