Sidhi News: कन्या महाविद्यालय के छात्रा ग्रुप में भेजे गए अश्लील वीडियो, स्पोर्ट्स टीचर ने बताया मोब
Singrauli News: फर्जी ऑनलाइन हाजिरी का मामला: दो अतिथि शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट
Singrauli News: 500 मीटर में तीन सामुदायिक भवन! कहीं निर्माण पर मेहरबानी तो कहीं बुनियादी सुविधा का
Singrauli News: पटाखा कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीयन अनिवार्य, अस्थायी लाइसेंसधारियों की मांगी सूच
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस विभाग में 77 कर्मचारियों के तबादले, एसआई से आरक्षकों तक बदली गई पदस्थ
Singrauli News: आधुनिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 13 गांवों के 500 से अधिक किसान लाभान्वित
Singrauli News: भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास
Singrauli News: वेतन के इंतजार में जलापूर्ति कर्मचारी, कई वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित
Singrauli News: सेकंड लायंस क्लब ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन, 122 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Singrauli News: थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद
Nepal News: Death toll in Nepal crosses 900; 4,247 people still missing.
नदियों के किनारे लगातार मिल रहे शव, 592 विदेशी नागरिक भी लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Nepal News: काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान के बीच मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई जिलों में नदियों के किनारे और प्रभावित क्षेत्रों से शव बरामद किए जा रहे हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 903 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4,247 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में 592 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
सबसे अधिक 272 शव दक्षिणी चितवन जिले में बरामद हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में शव मिलने के बाद प्रशासन के सामने उन्हें सुरक्षित रखने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना चुनौती बन गया। स्थानीय अधिकारियों ने बाद में बरामद अधिकांश शवों को देवघाट में दफना दिया। देवघाट काली गंडकी और त्रिशूली नदियों का संगम स्थल है। प्रशासन ने बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया।
जिला प्रशासन कार्यालय चितवन के अनुसार, शवों को दफनाने से पहले अधिकारियों ने उनके डीएनए नमूने सुरक्षित किए हैं। इन नमूनों की मदद से भविष्य में अज्ञात शवों की पहचान करने में सहायता मिल सकेगी।
21 अस्पतालों में रखे हैं अज्ञात शव
एनडीआरआरएमए के मुताबिक, कई अन्य अज्ञात शव अलग-अलग जिलों के 21 अस्पतालों में रखे गए हैं। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि जिनके परिजन अब तक लापता हैं, वे सरकारी रिकॉर्ड की जांच कर उनकी पहचान की प्रक्रिया में सहयोग करें।
बाढ़ के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 933 कर्मचारी भी अब तक संपर्क में नहीं आए हैं। अधिकारियों की टीमें भारतीय और चीनी तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान चला रही हैं।
नेपाल सेना और पुलिस के जवान भी लापता
नेपाल-चीन सीमा से लगे प्रभावित इलाकों में आपदा के बाद नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सरकारी कर्मचारियों में से भी कई लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। आपदा में अब तक 267 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 156 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरआरएमए के अनुसार, अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें 252 विदेशी नागरिक और 3,344 नेपाली नागरिक शामिल हैं, जिन्हें नेपाल सेना ने हवाई बचाव अभियान के माध्यम से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए अब तक 20,819 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें नेपाल सेना के 8,722 जवान, नेपाल पुलिस के 7,894 कर्मी और सशस्त्र पुलिस बल के 4,203 जवान शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है। सुरंगों, नदियों के किनारे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मृतकों और लापता लोगों की संख्या में आगे और बदलाव की संभावना बनी हुई है।