Trending Now

BHEL Artisan Bharti 2026: बीएचईएल में सरकारी नौकरी पाने का मौका

Rama Posted on: 2026-10-22 11:02:00 Viewer: 54 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

BHEL Artisan Bharti 2026: बीएचईएल में सरकारी नौकरी पाने का  मौका BHEL Artisan Recruitment 2026: An opportunity to secure a government job at BHEL

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से आर्टिसन के 660 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 अक्टूबर से स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तय की गई है।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग
आर्टिसन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के साथ ITI सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की आयु 27 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से 660 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
फिटर 278
वेल्डर 104
टर्नर 52
मशीनिस्ट 101
इलेक्ट्रीशियन 90
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 23
फाउन्ड्रीमैन 12

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले careers.bhel.in पर जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नए पोर्टल पर New? Register Here पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

BHEL Artisan Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1072 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच और एक्स सर्विसमैन को शुल्क के रूप में 472 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

इस डेट में होगी परीक्षा
इस भर्ती में चयनित होने के लिए परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2026 (प्रस्तावित) को करवाया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall