Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Sidhi News: Initiative for sale, marketing of indigenous handmade products and connecting indigenous products with the market.
Sidhi News: जिला पंचायत परिसर अंतर्गत आजीविका रूरल मार्ट का शुभारम्भ म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव घोटे, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अशोक शुक्ला, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन पुष्पेंद्र सिंह, आजीवका मिशन विकासखंड सीधी के विकासखंड प्रबंधक अशोक पाण्डेय एवं समस्त विकासखंड एवं जिला पंचायत का स्टाफ उपस्थित रहा।
आजीविका रूरल मार्ट म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीधी के अंतर्गत स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय एवं विपणन हेतु एवं स्वदेशी उत्पादों को बाजार से जोड़ने हेतु मार्ट (दुकान) का संचालन किया जाना है। साथ ही जैविक आधार पर तैयार किए गए फल सब्जियां जूस अंकुरित अनाज एवं अन्य उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा। आजीविका रूरल मार्ट अंतर्गत हस्तनिर्मित स्वदेशी उत्पाद जैसे साबुन,डिस वास, आटा, हल्दी,बेसन गोबर एवं मिट्टी का दीपक ,कोदो, एल.ई.डी. बल्ब अगरबत्ती, दोना पत्तल, वाशिंग पाउडर, जूट बैग चाय की पत्ती, सैनेटरी पैड जौविक खाद, जैविक कीटनाशक जैसे नीमास्त्र ब्रम्हास्त्र, बर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य दैनिक उपयोग मे आने वाली स्वदेशी वस्तुएं जिन्हे बाजार से जोड़ने और इनका विपणन ही आजीविका रूरल मार्ट का प्रमुख उद्देश्य है।
आजीविका रूरल मार्ट के संचालन हेतु वित्तीय सहयोग नाबार्ड बैंक के माध्यम से प्राप्त है। नाबार्ड बैंक के माध्यम से यह वित्तीय सहयोग ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तनिर्मित स्वदेशी एवं विलुप्त होती हुई वस्तुओं को बाजार से जोड़ने एवं रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने के लिये एक पहल है जिसके माध्यम से रोजगार एवं आजीविका में सतत वृद्धि होगी। आजीविका रूरल मार्ट का संचालन सी.एल.एफ (संकुल) अंतर्गत स्व सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है। आजीविका रूरल मार्ट से प्राप्त लाभ से कमीशन के रूप में संचालन करने वाले सदस्यों को मानदेय दिया जायेगा एवं नाबार्ड बैंक से प्राप्त राशि के सहयोग से मार्ट, दुकान की अधोसंरचना एवं उत्पादों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सुविधाएं प्रदान की जायेगी। वर्तमान में उपलब्ध दुकानों का संचालन हथकरघा भरतपुर, ओम स्व सहायता समूह जमुनिहा नम्बर 2 एवं जागृति सीएलएफ बघवारी द्वारा किया जा रहा है।