Singrauli News: एनटीपीसी के भावी नेतृत्व को तराशेगा आरएलआई
MP News: ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती के फैसले पर शिक्षकों का विरोध, प्रदेशभर में ऐप बहिष्कार की चेतावनी
Singrauli News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्व
Singrauli News: एक साल से बंद बरगवां रेलवे फाटक, आरओबी निर्माण की सुस्ती ने बढ़ाई जनता की मुसीबत
Singrauli News: युवा कांग्रेस का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से, मोरवा में जुटेंग
Bhopal News: यूपी से भोपाल लाई गई MD ड्रग्स की खेप पकड़ी, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Sidhi News: वेतन वृद्धि की मांग पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Singrauli News: दीपावली मिलन समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
Sonbhadra Shaktinager News: शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे
Delhi News: CNN, HSBC समेत 178 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमला, यूजर्स का डेटा और क्रिप्टोकरेंसी निशाने
Thailand News: Massive fire in Phuket, Thailand; 11 dead, 36 injured
कमर्शियल इमारत में तड़के लगी आग ने आसपास की कई इमारतों को लिया चपेट में, 50 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Thailand News: फुकेट। थाईलैंड के पर्यटन क्षेत्र फुकेट के पातोंग में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग देखते ही देखते आसपास की कई इमारतों तक फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। आग की भयावहता के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार आग सोमवार तड़के करीब 3:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड स्थित एक व्यावसायिक इमारत में लगी थी। संबंधित इमारत में वाहन किराए पर देने का कारोबार संचालित होता था। शुरुआती दौर में लगी आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने करीब 40 से 50 मिनट तक लगातार मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में घायल हुए 36 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों में पर्यटक शामिल नहीं
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हादसे में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों में कोई भी पर्यटक शामिल नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
चार महीने पहले बैंकॉक में भी हुआ था बड़ा अग्निकांड
गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बार में भी भीषण आग लगने की घटना हुई थी। उस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी। अब फुकेट में हुए इस अग्निकांड ने एक बार फिर थाईलैंड में अग्नि सुरक्षा और व्यावसायिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।