Singrauli News: एनटीपीसी के भावी नेतृत्व को तराशेगा आरएलआई
MP News: ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती के फैसले पर शिक्षकों का विरोध, प्रदेशभर में ऐप बहिष्कार की चेतावनी
Singrauli News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्व
Singrauli News: एक साल से बंद बरगवां रेलवे फाटक, आरओबी निर्माण की सुस्ती ने बढ़ाई जनता की मुसीबत
Singrauli News: युवा कांग्रेस का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से, मोरवा में जुटेंग
Bhopal News: यूपी से भोपाल लाई गई MD ड्रग्स की खेप पकड़ी, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Sidhi News: वेतन वृद्धि की मांग पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Singrauli News: दीपावली मिलन समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
Sonbhadra Shaktinager News: शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे
Delhi News: CNN, HSBC समेत 178 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमला, यूजर्स का डेटा और क्रिप्टोकरेंसी निशाने
Sidhi News: Strike by district hospital sanitation workers demanding a pay hike continues for the second day
10 से 12 हजार रुपये मानदेय मिलने से नाराज एक दर्जन से अधिक कर्मचारी धरने पर बैठे, सफाई व्यवस्था प्रभावित
Sidhi News: सीधी। जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। वेतन में बढ़ोतरी नहीं होने और लंबे समय से मांगों की अनदेखी से नाराज एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष सफाईकर्मियों ने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीधी विधायक रीति पाठक जिला अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और मानदेय बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि पूरे अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है, लेकिन इसके बदले मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत के अनुरूप नहीं है। मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
10 से 12 हजार रुपये में पूरे अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी
सफाईकर्मी सविता भारती ने बताया कि कर्मचारी अस्पताल के विभिन्न हिस्सों की सफाई करते हैं। कचरे से लेकर खून के छींटों और अन्य गंदगी को साफ करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। इसके बावजूद उन्हें महज 10 से 12 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
नए ठेके में मानदेय पर चर्चा का भरोसा
इस मामले में सिविल सर्जन दीपारानी इसरानी ने बताया कि हड़ताल को लेकर संबंधित वेंडर को बुलाकर समझाइश दी गई है। पुराना ठेका निरस्त हो चुका है और एक महीने के भीतर नए ठेके के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए ठेकेदार के आने पर कर्मचारी मानदेय को लेकर चर्चा कर सकेंगे। फिलहाल पुराने वेंडर से भी बातचीत की जा रही है। समस्या का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।