Singrauli News: एनटीपीसी के भावी नेतृत्व को तराशेगा आरएलआई
MP News: ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती के फैसले पर शिक्षकों का विरोध, प्रदेशभर में ऐप बहिष्कार की चेतावनी
Singrauli News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्व
Singrauli News: एक साल से बंद बरगवां रेलवे फाटक, आरओबी निर्माण की सुस्ती ने बढ़ाई जनता की मुसीबत
Singrauli News: युवा कांग्रेस का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से, मोरवा में जुटेंग
Bhopal News: यूपी से भोपाल लाई गई MD ड्रग्स की खेप पकड़ी, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Sidhi News: वेतन वृद्धि की मांग पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Singrauli News: दीपावली मिलन समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
Sonbhadra Shaktinager News: शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे
Delhi News: CNN, HSBC समेत 178 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमला, यूजर्स का डेटा और क्रिप्टोकरेंसी निशाने
Bhopal News: Consignment of MD drugs brought to Bhopal from UP seized; two traffickers, including a woman, arrested
14.19 ग्राम क्रिस्टलनुमा MD ड्रग्स बरामद, कीमत, MP नगर और साकेत नगर से हुई गिरफ्तारी
Bhopal News: भोपाल। राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स की तस्करी के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.19 ग्राम क्रिस्टलनुमा MD ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि MP नगर जोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक महिला MD ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाली है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया। उसकी पहचान श्रद्धा चौकीकर (38) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी जैकेट से MD ड्रग्स बरामद हुई।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से ड्रग्स की खेप लेकर भोपाल आई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साकेत नगर स्थित रीगल होटल के पास से दूसरे आरोपी राजेंद्र राय (37) को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दो दिन पहले उत्तर प्रदेश से MD ड्रग्स लेकर भोपाल पहुंचे थे। उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।