Trending Now

Singrauli News: युवा कांग्रेस का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से, मोरवा में जुटेंग

Rama Posted on: 2026-11-17 15:44:00 Viewer: 218 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: युवा कांग्रेस का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से, मोरवा में जुटेंग Singrauli News: Two-day district-level training camp for the Youth Congress to begin on November 18; party workers to gather in Morwa.

कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और नेतृत्व क्षमता पर होगा प्रशिक्षण, दिल्ली से आएगी विशेष प्रशिक्षित टीम

Singrauli News: सिंगरौली। युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 18 एवं 19 नवंबर को मोरवा स्थित वर्कर्स क्लब में दो दिवसीय जिला स्तरीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिल्ली से आने वाली विशेष प्रशिक्षित टीम युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशन और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के मार्गदर्शन में जिला युवा कांग्रेस सिंगरौली द्वारा आयोजित इस शिविर की थीम 'अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण' रखी गई है। प्रदेश प्रभारी शिव सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष यश लखन गंगोरिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस की विचारधारा, भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और संगठन की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी जोर रहेगा।

शिविर में जिले के युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारी, जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष और सक्रिय युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया (सोनू सिंह) ने सभी युवा साथियों से उत्साह और अनुशासन के साथ शिविर में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से जागरूक, प्रशिक्षित और जिम्मेदार युवा ही मजबूत संगठन एवं सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall