Trending Now

Sonbhadra Shaktinager News: शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे

Rama Posted on: 2026-11-17 15:44:00 Viewer: 80 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Sonbhadra Shaktinager News: शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे Sonbhadra Shaktinagar News: Sub-Inspector Sadashiv Rai of Shaktinagar Police Station passes away due to a heart attack; mourning in the police department.

सीने में दर्द की शिकायत के बाद एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में कराया गया था भर्ती, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sonbhadra Shaktinager News: शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सदाशिव राय (57) का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक उनका उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मूल रूप से गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसुका निवासी सदाशिव राय वर्तमान में शक्तिनगर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह मिर्जापुर जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े सहकर्मी और स्थानीय लोग
उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में अंतिम दर्शन के लिए पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई। पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय और शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सदाशिव राय के सरल स्वभाव, शालीन व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली को याद किया। उनके असामयिक निधन से शक्तिनगर पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall