Trending Now

Nepal News: नेपाल में बस हादसा, छह यात्रियों की मौत एस मोड़ पर अनियंत्रित होकर नाले में पलटी बस, 10

Rama Posted on: 2026-10-03 11:26:00 Viewer: 160 Comments: 0 Country: Nepal City: Baglung

Nepal News: नेपाल में बस हादसा, छह यात्रियों की मौत एस मोड़ पर अनियंत्रित होकर नाले में पलटी बस, 10 Nepal News: Bus accident in Nepal; six passengers killed Bus loses control at an S-bend and overturns into a ditch, 10 injured; en route from Nepalgunj.

काठमांडू जा रही थी बस

Nepal News: नेपाल। नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। विनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। दो यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, प्रदेश-3-01-006 ख 1553 नंबर की बस नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एस मोड़ के पास पहुंचने के दौरान चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क किनारे नाले में जा गिरा।

हादसे में जाजरकोट के भेरीगंगा नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुंग खत्री की मौत की पुष्टि हुई है। पांच अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

हादसे में घायल यात्रियों में हरिशरण थापा, तेजेन्द्रप्रसाद भंडारी, आकृति, पवन बुढा, संजय थारू, प्रेम बम, अनोज खत्री, लालबहादुर कार्की, अस्लाम भगवान और अनिल बुढाथोकी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा भेजा गया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक थमनसिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall