Trending Now

Para Asian Games: पैरा एशियन गेम्स में भारत का दबदबा, पुरुष ऊंची कूद में तीनों पदक जीते; शैलेष कुमार

Rama Posted on: 2026-10-22 16:17:00 Viewer: 54 Comments: 0 Country: Japan City: Shobara

Para Asian Games: पैरा एशियन गेम्स में भारत का दबदबा, पुरुष ऊंची कूद में तीनों पदक जीते; शैलेष कुमार Para Asian Games: India dominates, sweeping all three medals in the men’s high jump; Shailesh Kumar wins gold

टी63 स्पर्धा में शैलेष ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर बनाया नया खेल रिकॉर्ड, वरुण भाटी को रजत और राहुल को कांस्य

Para Asian Games: एशियाई पैरा खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में भारत ने तीनों पदक अपने नाम किए। शैलेष कुमार ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि राहुल ने 1.81 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। भारत ने हांगझोउ में आयोजित पिछले एशियाई पैरा खेलों में भी इस स्पर्धा के तीनों पदक जीते थे। इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन दोहराते हुए पोडियम पर तीनों स्थान हासिल किए।

पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में गावित को स्वर्ण
पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गावित ने 48.27 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। भाविककुमार भारवाड ने 49.31 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया, जबकि जापान के काकेरू इशिदा को कांस्य पदक मिला। गावित ने इससे पहले पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भी उन्होंने 400 मीटर स्पर्धा में 49.48 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।

महिला 400 मीटर में अंजनाबेन को स्वर्ण, जयंती को रजत
महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत की अंजनाबेन बुंबाडिया ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जयंती बेहेडा ने रजत पदक अपने नाम किया। अंजनाबेन ने 59.97 सेकेंड में दौड़ पूरी की और इस स्पर्धा में एक मिनट से कम समय दर्ज करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं। जयंती ने 1 मिनट 0.65 सेकेंड का समय लिया। थाईलैंड की सासिरावान इंताचोत ने 1 मिनट 2.58 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। भारतीय खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में देश के पदक अभियान को मजबूती दी है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall