Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
NOTA Voters: 5,33,705 voters voted on NOTA in Madhya Pradesh, highest in Indore
Madhya Pradesh Election Result 2024: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर मीडिया से बात की. मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर विजेता की सूची पटल पर रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सिलसिलेवार जानकारी दी. प्रेस कांग्रेस में इंदौर सीट पर नोटा पर पड़े वोट की चर्चा रही।
मध्य प्रदेश में इस बार कुल 5 लाख 33 हजार 705 लोगों ने नोटा पर डाले वोट
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक पूरे मध्य प्रदेश में नोटा पर पड़े वोटों की कुल संख्या 5 लाख 33 हजार 705 रही. इनमें ईवीएम पर दबाए गए नोटा गए मतों की संख्या 5 लाख 32 हजार 667 थी. निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक पोस्टल बैलट से कुल 103 नोटा वोट दर्ज किए गए।
इंदौर में ईवीएम में सर्वाधिक नोटा वोट, भिंड में पोस्टेल बैलेट में पड़े सर्वाधिक नोटा
इंदौर लोकसभा सीट पर सर्वाधिक नोटा पर डाले गए, जहां नोटा पर पड़े वोटों की संख्या लगभग 2 लाख 18 हजार थी. वहीं, पोस्टेल बैलेट्स पर सर्वाधिक नोटा पर वोट भिंड जिले में काउंट हुए हैं, वहीं दमोह जिले में सबसे कम पोस्टेल बैलेट्स से नोटा पर वोट मतदाताओं द्वारा डाले गए।
मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर 369 प्रत्याशियों ने आजमाए किस्मत
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर कुल 369 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया. इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सर्वाधिक 10, 8077 वोट से जीते, दूसरे नंबर पर पूर्व सीएम शिवराज चौहान रहे, जिन्होंने 8 लाख 21 हजार वोट से जीत दर्ज की।
मध्य प्रदेश में इंदौर लोकसभा सीट का वोट शेयर सर्वाधिक 78.58 फीसदी रहा
चुनाव पदाधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में पार्टी वाइज वोट शेयर बीजेपी का लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में बेहतर रहा. बीजेपी का वोट शेयर लोकसभा चुनाव 2019 में 58 फीसदी थी, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में यह बढ़कर 59.28 फीसदी हो गया, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर पिछले चुनाव की तुलना में 34.50 फीसदी से घटकर 32.44 फीसद रह गया.
मध्य प्रदेश में अचार संहिता लगने के बाद 360 करोड़ रुपए की ज़ब्ती हुई
लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 5 लाख 33 हजार 705 वोट पड़े. इनमें इंदौर में सर्वाधिक 8,18355 वोट पड़, जबकि रतलाम में 31, 667 वोट, बैतूल में 20309 वोट और खजुराहो में 16134 वोट पड़े. चुनाव पदाधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 360 करोड़ रुपए अचार संहिता लगने के बाद से ज़ब्ती हुई.