Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Election Result: Kamal Nath reached Chhindwara for the first time after the defeat of his son in his own stronghold.
Chhindwara Loksabha Seat: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की करारी हार हुई है. चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद पहली बार कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे. कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. यहां वे हार की समीक्षा करेंगे।
हार की समीक्षा कर रहे हैं
बता दें कि छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ माना जाता है. यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) के बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था. इनके सामने BJP से बंटी साहू चुनाव लड़ रहे थे. बंटी ने 113655 मतों से नकुलनाथ को मात दी है. अपने ही गढ़ में इस करारी हर के बाद आज पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे. इस हार पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई. अब इस हार की समीक्षा करेंगे. इससे पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जो परिणाम आए हैं उसे हम स्वीकार्य करते हैं. साथ कमलनाथ ने अपनी भूमिका पर कहा कि भविष्य में भी नाथ परिवार की भूमिका छिंदवाड़ा को लेकर वही रहेगी जो पूर्व में थी।
400 पार नारे की हवा निकल गई
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरे पर हैं. कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में हुई हार पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. जहां कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में हमारी बड़ी हार हुई है और हम इसकी समीक्षा करेंगे. वहीं कमलनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन की अच्छी सीट आई है. मोदीजी के 400 पार नारे की हवा निकल गई।