Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Keys to Longevity: Want to live for 100 years, increase your longevity with the help of these 7 tips
7 Keys to Longevity: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, जिससे उनकी उम्र बढ़ने की बजाय कम हो रही है. कम उम्र में ही लोग बुजुर्ग नजर आने लगते हैं. बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे पर दिखते हैं. एक ही जगह बैठकर घंटों काम करते हैं. फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम हो गई है, जिससे युवाओं में दिल की बीमारी, डायबिटीज, मोटापा कॉमन होती जा रही है. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट ये कहते हैं कि दिनचर्या की आदतों को बदल लिया जाए तो अपनी उम्र को बढ़ाया जा सकता है. आप 80, 90 यहां तक कि 100 साल तक आसानी से स्वस्थ जीवन जी सकते हैं. इससे शारीरिक और मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहता है. जानते हैं लंबी उम्र जीने के कुछ आसान से टिप्स.
लंबी उम्र जीने के 7 आसान टिप्स
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. लुइगी फेरुची के अनुसार, लोग लंबी उम्र पाने के लिए किसी जादुई गोली की तलाश में रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसी आदतें हैं, जो मैजिक पिल की तरह ही असर दिखाती हैं. बस इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके देखिए.
1. खूब चलें- कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में जीरियाट्रिक्स (geriatrics) विशेषज्ञ और मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ. अन्ना चैंग के अनुसार, अपने शरीर को जितना एक्टिव रखेंगे, उतना ही लाभ होगा. कई स्टडी में ये बात सामने आई है कि चलने-फिरने से समय से पहले होने वाली मौत का खतरा काफी कम हो जाता है. फिजिकिल एक्टिविटी से हार्ट और सर्कुलेटरी सिस्टम हेल्दी रहता है. इससे क्रोनिक डिजीज से बचाव होता है. साथ ही मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. इस तरह बुजुर्गों में गिरना का रिस्क भी कम होता है. प्रत्येक सप्ताह आप 150 मिनट मॉडरेट-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करें यानी प्रत्येक दिन आप 20 मिनट से थोड़ा सा भी अधिक टहल लें तो वो काफी है.
2. खूब खाएं फल और सब्जियां- यदि आप लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं तो आप अपनी डेली डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें. एक्सपर्ट के अनुसार, हमेशा सीमित मात्रा और संतुलन में खाएं. कम प्रॉसेस्ड फूड्स और अधिक सब्जी, फल हों खानपान में शामिल. साबुत अनाज, नट्स, मछली, ऑलिव ऑयल, फलियां आदि खाद्य पदार्थ हेल्दी लिविंग के लिए बेस्ट माने गए हैं. ये सभी कैंसर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, डिमेंशिया के रिस्क को कम करते हैं.
3. नींद लें पर्याप्त- यदि आप चाहते हैं कि आपकी उम्र लंबी हो, आप 100 साल तक इस खूबसूरत दुनिया में हेल्दी तरीके से रहना चाहते हैं तो प्रतिदिन पर्याप्त नींद लें. आजकल लोग देर रात तक जागकर काम करते हैं, टीवी, मोबाइल पर लगे रहते हैं, जो हेल्दी हैबिटी नहीं है. 4-5 घंटे की नींद लेते हैं, वो भी कच्ची-पक्की और सुबह उठते ही ऑफिस के लिए निकल पड़ते हैं. हेल्दी एजिंग में भरपूर नींद लेना मुख्य भूमिका निभाता है. साथ ही गुड क्वालिटी स्लीप ब्रेन हेल्थ को भी सपोर्ट करती है. 2021 में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रात में पांच घंटे से कम सोए, उनमें मनोभ्रंश (Dementia) विकसित होने का खतरा दोगुना था. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में मेडिसिन की प्रोफेसर और जीरियाट्रिक्स डॉ. एलिसन मूर का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उन्हें कम की बजाय अधिक नींद की जरूरत होती है. आम तौर पर 7 से 9 घंटे की नींद लेने चाहिए.
4. बहुत अधिक स्मोकिंग, एल्कोहल का सेवन न करें- यदि आप बहुत ज्यादा शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं तो इससे भी उम्र घटती है. इनके अधिक सेवन से कई गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट, लंग्स, लिवर, कई तरह के कैंसर आदि के होने के रिस्क बढ़ जाता है.