Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Health Tips: Which paper is healthy for packing food? Aluminum foil or butter paper
Healthy food: बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के टिफिन पैक करने के लिए ज्यादातर लोग एल्युमिनियम फॉइल या फिर बटर पेपर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से एक ऑप्शन आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है? दरअसल, एक्सपर्ट्स खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉइल और बटर पेपर में से किसे चुनने से आपकी सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा.
एल्युमिनियम फॉइल या फिर बटर पेपर?
अगर आपको एल्युमिनियम फॉइल और बटर पेपर में से किसी एक ऑप्शन को चुनना पड़े, तो आपको यकीनन बटर पेपर को चूज करना चाहिए. अगर इन दोनों को कंपेयर किया जाए, तो खाना पैक करने के लिए बटर पेपर की जगह एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए कई गुना नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए बेहतर यही है, कि आप बटर पेपर से ही खाना पैक करें.
क्यों यूज नहीं करना चाहिए एल्युमिनियम फॉइल?
अगर आप एल्युमिनियम फॉइल से खाना पैक करते हैं तो सिल्वर फॉइल में मौजूद कण खाने में रिलीज हो सकते हैं. यही वजह है कि आपको गर्मागर्म खाने को या फिर विटामिन सी से भरपूर खाने की चीजों को एल्युमिनियम फॉइल में बिल्कुल भी रैप नहीं करना चाहिए. सिल्वर फॉइल खाने में मेल्ट होकर रिएक्ट कर सकता है जिसकी वजह से आपकी गट हेल्थ, ब्रेन हेल्थ और बोन हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है.
बेहतर साबित होगा बटर पेपर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बटर पेपर को सेल्युलोज से बनाया जाता है. इस पेपर से खाना रैप कर न केवल आपके खाने में मौजूद एक्स्ट्रा ऑइल एब्जॉर्ब हो पाएगा बल्कि आपके खाने में नमी भी नहीं घुस पाएगी. इसके अलावा बटर पेपर एल्युमिनियम फॉइल से ज्यादा टेंपरेचर को झेल सकता है. यही वजह है कि बटर पेपर को एल्युमिनियम फॉइल से ज्यादा बेहतर माना जाता है.