Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Health tips:- Should you take iron or vitamin pills in the morning or evening? Are you also confused? know the right time
Perfect Time To Take Supplements: शरीर बेहतर तरीके से काम करे, इसके लिए न्यूट्रिशनल तत्वों की कमी को दूर करना जरूरी होता है. अगर आप खाने पीने में लापरवाही करते हैं या हर तरह का फूड अपनी डेली डाइट में नहीं शामिल कर पाते हैं तो इससे बॉडी में कई विटामिन और मिनरल्स की कमी होने लगती है और इसके लक्षण शरीर पर नजर आने लगते हैं. ऐसे में जरूरी न्यूट्रिशन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर सप्लीमेंट प्रेस्क्राइब करते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि इन विटामिन या आयरन की गोलियों को महीनों खाने के बाद भी उनके शरीर में कमजोरी कम नहीं हो रही और कोई फायदा नजर नहीं आ रहा. डॉ. स्मिता पाटिल (होम्योपैथिक फिजीशियन, न्यूट्रिशन कंसल्टेंट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट) ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि दरअसल, इसकी वजह है सही समय पर इन गोलियों को ना लेना है. यहां हम बता रहे हैं कि इन सप्लीमेंट दवाओं को खाने का सही समय क्या होता है.
सप्लीमेंट गोलियों को खाने का सही तरीका
मैग्नीशियम
अगर आप मैग्नीशियम सप्लीमेंट खा रहे हैं तो इसे खाने का सही समय है रात के वक्त. बेहतर होगा कि आप डिनर के बाद रात में सोने से पहले इसे खाएं, इसका असर अधिक होगा.
विटामिन बी
विटामिन बी के बेहतर अवशोषण के लिए आप इसे खाने के बाद नहीं, बल्कि सुबह सुबह खाली पेट पानी के साथ लें.
विटामिन डी3
विटामिन डी3 का अगर आप सप्लीमेंट ले रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप इसे सुबह ब्रेकफास्ट के बाद लें. अगर आप इसे हेल्दी फैट के साथ खाएंगे तो इसका असर और भी अधिक रहेगा.
विटामिन सी
विटामिन सी की गोलियों को आप सुबह या दोपहर में खा सकते हैं. आप इसे खाने के साथ भी ले सकते हैं या खाने से पहले खाली पेट भी.
कैल्शियम
कैल्शियम सप्लीमेंट के बेहतर अवशोषण के लिए अच्छा होगा कि आप सुबह ब्रेकफास्ट के बाद इसे लें. इसके साथ अगर आप विटामिन डी3 या के2 भी लें तो इसका असर और अधिक होगा.
जिंक
जिंक का सेवन सुबह खाली पेट या दोपहर के वक्त कर सकते हैं. लेकिन अगर इसे खाने के बाद पेट में दर्द रहता है तो आप इसे कुछ खाने के बाद लें.
आयरन
सुबह के वक्त आप खाना खाने से पहले आयरन सप्लीमेंट लें. लेकिन अगर खाली पेट लेने से उल्टी या नॉजिया जैसा महसूस हो तो आप इसे खाने के बाद ले सकते हैं.
इन बातों को ध्यान में रखें तो इन सप्लीमेंट का अवशोषण शरीर में तेजी से होगा और आप तेजी से हेल्दी रह सकेंगे.