Trending Now

Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर

Rama Posted on: 2026-11-19 13:40:00 Viewer: 106 Comments: 0 Country: India City: Jabalpur

Jabalpur News: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने आग ताप रहे लोगों को कुचला, तीन की मौत; दो गंभीर Jabalpur News: An out-of-control truck ran over people warming themselves by a fire in Jabalpur; three died, two are in critical condition.

NH-45 पर तड़के दो बजे हुआ भीषण हादसा, पहले बोलेरो, कार और पिकअप को मारी टक्कर, फिर पलटा मक्का लदा ट्रक; चालक फरार

Jabalpur News: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर राज फैमिली ढाबा के पास हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब दो बजे शराब दुकान के कर्मचारी, ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी सड़क किनारे आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान मक्का की फसल से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया। ट्रक ने पहले ढाबे के सामने खड़ी बोलेरो, कार और पिकअप को टक्कर मारी। इसके बाद आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ दूरी पर ट्रक पलट गया।

तीन की मौके पर मौत, दो अस्पताल में भर्ती
नगर पुलिस अधीक्षक अर्जुन आयंक मिश्रा के मुताबिक, हादसे में शराब दुकान के कर्मचारी बलराम (37), मोनू (32) और ढाबे के कर्मचारी धर्मेंद्र (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ढाबा संचालक राजा साहू और उसका एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक फरार, संदिग्ध हिरासत में
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका को लेकर आगे की जांच जारी है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall