Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Deoria News: Horrific accident on Purvanchal Expressway; car rams into truck; four cricketers from Deoria killed.
लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलकर घर लौट रहे थे चारों युवक
Devariya News: देवरिया। लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों युवकों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही मईल और लार थाना क्षेत्र के संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रतियोगिता खेलकर लौट रहे थे चारों युवक
मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति (26), बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव के रूप में हुई है। चारों टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते थे और लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। मंगलवार को प्रतियोगिता में खेलने के बाद चारों कार से अपने घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में चारों की मौत हो गई।
नित्यानंद की मौत की खबर से गांव में मचा कोहराम
नित्यानंद की मौत की सूचना बगहा गांव पहुंचते ही उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक नित्यानंद क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लखनऊ गए थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वह अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
चार परिवारों में पसरा मातम
एक साथ चार खिलाड़ियों की मौत की खबर से मईल और लार क्षेत्र के गांवों में मातम पसरा है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद चारों मृतकों के घरों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गांवों में पूरे दिन हादसे और चार युवाओं की असमय मौत की चर्चा होती रही।