Trending Now

Loksabha Election News: लोकसभा चुनाव: सातवें चरण में सुबह नौ बजे तक 11.31 प्रतिशत मतदान, हिमाचल में

Rama Posted on: 2024-06-01 10:25:00 Viewer: 362 Comments: 0 Country: India City: Chaupal

Loksabha Election News: लोकसभा चुनाव: सातवें चरण में सुबह नौ बजे तक 11.31 प्रतिशत मतदान, हिमाचल में Loksabha Election News: Loksabha Elections: 11.31 percent voting till 9 am in the seventh phase, highest voting in Himachal

 

Loksabha Election News: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में 14.35 प्रतिशत और सबसे कम ओडिशा में 7.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

सुबह 9 बजे तक चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार 11.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें बिहार में 10.68 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 11.64 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 14.35 प्रतिशत, झारखंड में 12.15 प्रतिशत, पंजाब में 9.64 प्रतिशत, ओडिशा में 7.69 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 12.94 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 12.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 06 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall